प्रखंड में स्वच्छता अभियान की खुल रही पोल
बांका। स्वच्छ भारत मिशन अभियान का सपना प्रखंड में टॉय- टॉय साबित हो रही है। प्रखण्ड अंचल कार्यालय पर
बांका। स्वच्छ भारत मिशन अभियान का सपना प्रखंड में टॉय- टॉय साबित हो रही है। प्रखण्ड अंचल कार्यालय परिसर के साथ- साथ बाजारों में जगह- जगह कचरा जमा रहने से प्रधानमंत्री द्वारा चलाये गये अभियान में न तो सरकारी कर्मी रूचि ले रहे हैं। न ही आम जनता। ऐसे में प्रखण्ड परिसर के चारों तरफ गंदगी ही गंदगी नजर आती है। यहां स्थिति इस कदर बदतर हो गयी है कि यहॉ आम जनता भी परिसर के चारों ओर खुले में जहां तहां शौच करने से लोगों के आवागमन से लेकर कर्मी का आफिस में रहना भी दुर्गंन्ध के कारण मुहाल हो गया है। बीआरसी के आसपास भी कागज पौलीथिन आदि बिखरे रहने के कारण उनकी साफ सफाई का भी ख्याल नहीं रखा जाता है। मुख्यालय परिसर में ही अंचलाधिकारी आवास के सामने तालाव में कूड़ा कचरा के फेंकने से तालाव गंदगी से भरा हुआ है। बताते चले की जब प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत किया गया था तो अधिकारी के साथ साथ जनप्रतिनिधियों ने भी हाथों में झाडू उठाते हुए साफ सफाई करनी शुरू कर दी गयी थी। लेकिन धीरे-धीरे इस अभियान पर ग्रहण लगता चला गया। जिससे गंदगी बढ़ती ही जा रही है। वही ऐसी स्थिति को देख स्वच्छता अभियान की चर्चा जोरों पर है।