हवा के रुख को मिलेगा पुनर्मतदान का सुख
बांका [बिजेन्द्र कुमार राजबंधु]। बांका विधान सभा क्षेत्र के मंजिरा बूथ संख्या 131 पर तीसरे चरण में आ
बांका [बिजेन्द्र कुमार राजबंधु]। बांका विधान सभा क्षेत्र के मंजिरा बूथ संख्या 131 पर तीसरे चरण में आठ अक्टूबर को पुनर्मतदान होगा। उक्त बूथ पर 827 वोटर हैं। स्थानीय मतदाताओं की मानें तो पुनर्मतदान में कैश एवं कास्ट से अधिक तरजीह जीताऊ प्रत्याशियों को मिलेगी। यानी वोटर उस प्रत्याशी को महत्व देंगे जिनके जीतने की संभावना उन्हें लग रही है।
पुनर्मतदान की जानकारी रविवार को दैनिक जागरण में प्रकाशित होते ही उम्मीदवारों ने मंजिरा बूथ के वोटरों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। पटना चुनाव में पार्टी की ओर से चुनाव प्रचार कर रहे पूर्व मंत्री सह भाजपा प्रत्याशी रामनारायण मंडल बांका लौट आए। बसपा उम्मीदवार अजीत कुमार ¨सह के समर्थक भी गांव के मतदाताओं से मिलना शुरू कर दिया है। राजद प्रत्याशी जफरुल होदा ने संपर्क साधना शुरू कर दिया है। इससे एक बार फिर मंजिरा की गलियां नेताओं की चहलकदमी से बाग-बाग हो रही है।
====
क्यों हो रहा पुनर्मतदान
12 अक्टूबर को प्रथम चरण के चुनाव के दौरान यहां भी मतदान शुरू हुआ था। इवीएम में गड़बड़ी के कारण मतदान विलंब से शुरू हुआ था। इससे मतदाताओं ने नाराजगी जाहिर की थी। 827 में मात्र आठ वोट पड़े थे। ग्रामीणों ने बीडीओ पर जबरन आठ वोट देने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया था। मारपीट का भी आरोप लगाया था। बाद में बसपा प्रत्याशी अजीत कुमार ¨सह एवं ग्रामीणों ने अलग-अलग आवेदन देकर इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की। आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुनर्मतदान की तिथि घोषित कर दी है।
====