बोलेरो की टक्कर में बाइक सवार जख्मी
बांका। देवघर पक्की सड़क पर पारडीह विद्यालय के पास एक मोटर साईकिल सवार को बोलेरो चालक ने धक्का मार दि
By Edited By: Published: Sun, 25 Oct 2015 09:28 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2015 09:28 PM (IST)
बांका। देवघर पक्की सड़क पर पारडीह विद्यालय के पास एक मोटर साईकिल सवार को बोलेरो चालक ने धक्का मार दिया। इससे बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह से जख्मी हो गये। दोनों की हालत नाजुक है। उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर भेज दिया गया है । जानकारी के अनुसार बाइक सवार सिलजोरी निवासी रोहित तुरी और मनोज तुरी चांदन बाजार से अपने घर सिलजोरी जा रहे थे। पारडीह विद्यालय के पास देवघर की ओर से आ रही एक बोलेरो ने आगे से बाइक में धक्का मार दिया। जिससे दोनों सड़क पर ही गिर गये। दोनों को सडक पर गिरा देख बोलेरो चालक वाहन लेकर भाग गया। बाद में कुछ स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे देवघर ले जाया गया। दोनों की हालत काफी नाजुक है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें