'कठिन परिश्रम से मिलती है मंजिल'
बांका। विद्यार्थी वही है जो कठिन परिश्रम व संघर्ष के बल पर अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं। लेकिन इसके लिए
बांका। विद्यार्थी वही है जो कठिन परिश्रम व संघर्ष के बल पर अपनी मंजिल तक पहुंचते हैं। लेकिन इसके लिए विद्यार्थियों को पठन पाठन और जीवन की जरुरत के लिए वस्तु तो अवश्य चाहिए। उक्त बाते प्रमुख राजेश यादव , बीडीओ इरफान अकबर ने संयुक्त रुप से डा. हरिहर चौधरी उच्च विद्यालय बाराहाट में शक्षणिक सत्र 2014-15 के नवम वर्ग के छात्र ,छात्राओं के बीच मुख्यमंत्री साइकिल योजना की राशि का वितरण के दौरान कही । उन्होंने कहा कि कि बच्चे देश के भविष्य है। इनके उत्थान से हमारे समाज, हमारा देश उन्नती के शिखर पर पहुंचेगा। समाज को आगे बढ़ाने में इनकी अहम भूमिका रही है। इस लिए इन्हें इनका अधिकार मिलना चाहिए। इस अवसर पर 50 छात्र छात्राओं के बीच पच्चीस सौ रुपया प्रति छात्र की दर से राशि वितरित की गई। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य राजेंन्द्र दास, राजीव चौधरी, चंदन सिंह, दीपक साह, प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार पासवान, शिक्षक सीताराम दास, भोलानाथ दास, अनुपम कुमार, अरपना कुमारी, प्लस टू की शिक्षिका सपना कुमारी, अमीत कुमार आदि मौजूद थे।
इधर बांका प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय जवारी में भी सोमवार को बच्चों के बीच पोशाक राशि का वितरण हुआ। मुखिया लक्ष्मीकांत यादव की मौजूदगी में अध्यक्ष खुशबू देवी ने 68 बच्चों के बीच 31 हजार रूपया का वितरण किया। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक विभाकर कुमार विभा, सचिव कैकयी देवी, सुरेश यादव, चंद्रिका यादव, ईश्वर लाल यादव ,दिलीप यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।