बांका में हाइटेक बनेगा पोस्टमार्टम घर
कर्मचारी विहीन पोस्टमार्टम रुम से मिलेगा छुटकारा वर्तमान में सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम रुम कर्
कर्मचारी विहीन पोस्टमार्टम रुम से मिलेगा छुटकारा
वर्तमान में सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम रुम कर्मचारी विहीन है। विगत 24 साल से एक प्राईवेट कर्मी काम कर रहा है। विभाग के द्वारा उसे कुछ भी नहीं मिल रहा है।
क्या-क्या बनेगा
-शव को सुरक्षित रखने का कमरा
-रेकर्ड रुम
-औजार रुम
मोरचरी रुम
वेटिंग एरिया
पोस्टमार्टम रुम
विसरा रखने का अलग रुम
सुविधाएं
-शव को संरक्षित कर रखा जायेगा।
-एक साथ दो से तीन शवों का किया जायेगा पोस्टमार्टम
-लावारिश शव की पहचान के लिए चार से पांच दिनों तक होगी रखने की व्यवस्था
बनना क्यों जरुरी
बांका में सबसे अधिक सड़क दुर्घटना में मौतें होती है। प्रत्येक माह आठ से दस लोगों की मौत सड़क दुर्घटना में हो रही है। ऐसी परिस्थिति में कई शव अज्ञात होती है। जिसकी शिनाख्त के लिए पुलिस को काफी परेशानी होती है। हाइटेक पोस्टमार्टम रुम बनने से इस समस्या से पुलिस को निजात मिलेगी।