नवमीं में नामांकन के लिए भटक रहे छात्र
बांका। मध्य विद्यालय छत्रहार से आठवीं पास दर्जनों छात्र-छात्रा अभी भी नामाकन के लिए चक्कर लगा रहे है
बांका। मध्य विद्यालय छत्रहार से आठवीं पास दर्जनों छात्र-छात्रा अभी भी नामाकन के लिए चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन, आसपास के विद्यालय नामांकन समाप्त होने की बात कह रहे हैं। इससे बच्चों के साथ अभिभावकों की परेशानी बढ़ी हुई है। बच्चों की पढ़ाई भी इससे बाधित हो गयी है। पंचायत के मुखिया मनोज कुमार मिश्र ने इसकी कड़ी निंदा की है। पंचायत के लोगों ने विभाग अधिकारी और राजनेताओं के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की है। जानकारी के अनुसार पंचायत में कुल चार मध्य विद्यालय है। जबकि एक भी उच्च विद्यालय नहीं है। जिस वजह से छात्र छात्राओं को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बल्कि, अपने जिला से वंचित मुंगेर जिला में पढ़ाई करने पर मजबूर हैं। कहा कि इस बार पंचायत से 170 छात्र छात्राओं ने तारापुर हाई स्कूल में नामाकन कराया है। उसमें भी काफी मगजमारी करने के बाद विद्यालय में नामाकन लिया गया। अभी भी कई बच्चे नामाकन के लिए चक्कर लगा रहे हैं। विद्यालय प्रधान अब दूसरे जिले के बच्चों का नामाकन कराने से कतराने लगे हैं। मुखिया ने बताया कि मध्य विद्यालय छत्रहार को उच्च विद्यालय में अपग्रेड करने के लिए कई मरतबे ग्राम कचहरी से लेकर प्रखंड और जिला तक आवेदन दिया गया। इतना ही नहीं विधायक से लेकर सासद तक को इससे अवगत कराया गया। लेकिन,आज तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसकी वजह से यहा के बच्चों के अलावा अविभावकों को भी मानसिक व आर्थिक परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। इस बाबत बीडीओ अमल चंद कुमार ने बताया कि पंसस की बैठक में समस्या दर्शाया गया है।