ससुराल में उत्पाती हुआ दामाद, प्राथमिकी दर्ज
बांका। प्रखंड के मोथाबाड़ी पंचायत अंतर्गत आमझर गाव में एक दामाद ने अपने साथियों के साथ ससुराल में जम
बांका। प्रखंड के मोथाबाड़ी पंचायत अंतर्गत आमझर गाव में एक दामाद ने अपने साथियों के साथ ससुराल में जम कर उत्पात मचाया है। घटना के संबंध में गांव के ठाकुर यादव ने कटोरिया थाना में दामाद काग्रेस यादव, ग्राम ढोंढ़री व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन दिया है। घटनास्थल फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र में है। आवेदन में ठाकुर यादव ने बताया है कि उसने अपनी पुत्री अनिता देवी की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व ही ढोंढरी गाव के काग्रेस यादव के की थी। जिसमें दो लड़की भी है। शादी के कुछ वषरें बाद ही अनिता देवी को एक लाख रूपये एवं मोटरसाइकिल की माग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार पंचायत बैठा कर समझाया-बुझाया भी गया। माग पूरी नहीं होने पर गत 30 दिसंबर 2014 को अनिता देवी को ससुराल से भगा दिया गया। पीड़िता ने 12 जनवरी 2015 को पति काग्रेस यादव, ससुर नरेश यादव, सास सरस्वती देवी, देवर बुधन यादव, राजू यादव व गिरधारी यादव के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा भी दायर किया है। इसके बाद से अनिता देवी अपने बच्चों के साथ मायके में ही रह रही है। गुरूवार की रात्रि दामाद ने ससुराल आकर इस लेकर दहशत फैलाने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन की जा रही है।