चुनाव में खूब हुआ लेन-देन का खेल
बांका। विधान परिषद चुनाव में पंचायत प्रतिनिधियों के बीच पैसा लेन देन का खूब खेल हुआ। एमएलसी चुनाव
बांका। विधान परिषद चुनाव में पंचायत प्रतिनिधियों के बीच पैसा लेन देन का खूब खेल हुआ। एमएलसी चुनाव के मद्देनजर मुखिया, पंचायत समिति सदस्यों से अधिक चलती वार्ड सदस्यों की देखी गयी। प्रत्याशियों ने गांव-गांव में छुपे एक-एक वार्ड सदस्यों को खोज रखा था। बताया जा रहा है कि बिना पैसा लिये दिये कोई वार्ड सदस्य वोट डालने बूथ पर नहीं पहुंचा। प्रत्याशी के मैनेजमेंट कत्र्ता इसके लिए एक-एक वोटर तक पहुंचते दिखे। जदयू प्रत्याशी की ओर से पूर्व जिप सदस्य वीरेन्द्र कुमार भारती उर्फ भोला यादव, नवीण गुप्तेश्वर, जदयू जिला महासचिव मनोज सिंह, प्रखंड जदयू अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, प्रमुख सुमन पासवान, उपप्रमुख अवधेश यादव, सासद प्रतिनिधि सहदेव महराणा, सुमन कुमार उर्फ पप्पू यादव कैंप कर रहे थे। वहीं सीपीआई की ओर से ई.कैलाश दास, बिन्देश्वरी दास, प्रमोद यादव, सुभाष यादव, प्रो. राकेश दास, पूर्व मुखिया मुनीलाल यादव, पूर्व मुखिया जयदेव यादव, रालोसपा प्रत्याशी की ओर से पंसस उदय कुमार सिंह, विपिन कुशवाहा प्रखंड अध्यक्ष दयानंद कैंप कर रहे थे। पूर्व एमएलसी सह प्रत्याशी संजय कुमार ने स्वयं मतदान केन्द्र पर पहुंचकर कार्यकत्र्ताओं व वोटरो से भेंट की।