Move to Jagran APP

हूल दिवस पर समाज को शिक्षित करने का लिया संकल्प

बांका। तिलका मांझी फाउंडेशन के तत्वावधान में हूल दिवस समारोह पूर्वक प्रखंड के पोखरिया स्थित कार्यालय

By Edited By: Published: Wed, 01 Jul 2015 01:55 AM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2015 01:55 AM (IST)
हूल दिवस पर समाज को शिक्षित 
करने का लिया संकल्प

बांका। तिलका मांझी फाउंडेशन के तत्वावधान में हूल दिवस समारोह पूर्वक प्रखंड के पोखरिया स्थित कार्यालय में मंगलवार को मनाया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष मंजला मुर्मू की नेतृत्व में सभी सदस्यों ने सिद्धू-कान्हू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि महा पुरूष की जीवनी का अवलोकन करने से मन में उर्जा का संचार होता है। उनके पद चिन्हों पर चलकर समाज को एकरूपता देने की बात कही। सचिव सुधीर मुंडू ने कहा कि सिद्ध-कान्हू दोनों सहोदर भाई थे। इन्होंने 11 जुलाई 1855 को अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूंका था। मालगुजारी का विरोध किया था। हूल दिवस मनाकर उनकी संघर्ष को याद किया जाता है। आज आदिवासी समाज में अशिक्षा का वातावरण व्याप्त है। इसलिए सभी सदस्य मिलकर प्रत्येक घर में शिक्षा की अलख जलाने का संकल्प लें। ताकि समाज का सभी स्तर पर विकास हो सके।

loksabha election banner

मौके पर मांझी हाड़म, कुंदन बेसरा, पार्वती हांसदा, कृष मुर्मू, अर्जुन हांसदा, रजनीस हांसदा, सुशील हेम्ब्रम, राजेश हांसदा, विनोद हांसदा, भगत मुर्मू, जेम्स टुडू, मनोज मरांडी, हाकिम मुर्मू, मोती लाल हांसदा, रोहित कुमार, कालीचरण टुडू, संदीप बेसरा, मनोज बेसरा, विनोद मुर्मू, सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.