Move to Jagran APP

स्वतंत्रता सेनानी का निधन

बांका। बेलहर प्रखंड क्षेत्र के बेलडीहा गाव के वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी जागेश्वर प्रसाद सिंह का बुद

By Edited By: Published: Wed, 03 Jun 2015 10:32 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2015 10:32 PM (IST)
स्वतंत्रता सेनानी का निधन

बांका। बेलहर प्रखंड क्षेत्र के बेलडीहा गाव के वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी जागेश्वर प्रसाद सिंह का बुद्धवार को निधन हो गया। वे 115 वर्ष के थे तथा अपने पीछे एक पुत्र, दो पुत्री,एक पौत्र और दो परपौत्र का भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। श्रीसिंह के निधन की खबर सुनते ही सभी स्वतंत्रता सेनानियों सहित उनके उत्तराधिकारियों के बीच शोक की लहर दौड़ गयी। इनके निधन की खबर सुनते ही काग्रेस जिलाध्यक्ष संजीव सिंह अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही स्वतंत्रता सेनानी के उत्तराधिकारी प्रो0 जनार्धन सिंह दागी, शारदेंदु सिंह, विनोद सिंह, मुखिया संतोष सिंह आदि ने उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर शोक संवेदना व्यक्त किया। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार सुल्तानगंज घाट पर किया जायेगा । जहा उनके इकलौते पुत्र ब्रह्मदेव सिंह मुखाग्नि देंगे। जबकि पुत्री देवकी देवी, रेनू देवी, पौत्र शैलेन्द्र सिंह, परपौत्र विशाल पौत्री सिमरन आदि मौजूद रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.