संदेश पत्रक कार्यकर्ताओं तक पहुंचाने पर दिया बल
बांका : आगामी 14 जून को भाजपा का धोरैया विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन डीएन सिंह कॉलेज भूसिया में होगा।
बांका : आगामी 14 जून को भाजपा का धोरैया विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन डीएन सिंह कॉलेज भूसिया में होगा। सम्मेलन की तैयारी को लेकर पुरानी ठाकुरवाड़ी परिसर में मंगलवार की संध्या धोरैया मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, रजौन मंडल अध्यक्ष श्यामसुन्दर यादव की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजीव चौरसिया, क्षेत्रीय सह प्रभारी भास्कर सिंह ने सम्मेलन की सफलता पर बल दिया। प्रदेश महामंत्री ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का संदेश पत्रक को गाव-गाव तक पहुंचाने पर चर्चा की। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि बेलहर, कटोरिया, धोरैया व बाका चार विधान सभा का दौरा करके कार्यकर्ता के साथ समीक्षा बैठक की गई।
बैठक को क्षेत्रीय प्रभारी सह पूर्व जिप सदस्य श्रीकान्त रजक, जिला महामंत्री जयशकर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष निरंजन चौधरी, पंचायत उपमुखिया अजय कुमार पासवान, सम्पर्क प्रमुख विकास पासवान सहित अन्य ने संबोधित किया। इस दौरान मंडल महामंत्री ओंकार भारती, जनसंघी नेता कैलाश पाडेय, राजकिशोर ताती, सदस्यता प्रभारी प्रभाष केशरी, शकर साह, प्रीतम कुमार, रंजीत यादव आदि मुख्य रुप से उपस्थित थे।