पूर्व मुखिया का निधन
बांका : प्रखंड क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत छत्रहार के पूर्व मुखिया नंद किशोर सिंह का निधन बुधवार को
By Edited By: Published: Wed, 27 May 2015 09:07 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2015 09:07 PM (IST)
बांका : प्रखंड क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत छत्रहार के पूर्व मुखिया नंद किशोर सिंह का निधन बुधवार को हो गया। वे 85 वर्ष के थे। वे अपने पीछे दो पुत्र के साथ भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। स्व. सिंह करीब पैतीस वर्ष तक लगातार मुखिया के पद पर रहे एवं पंचायत सेवा तन मन धन से करते रहे। स्वच्छ छवि के प्रखंड में उनकी काफी प्रसिद्धि थी। उनके निधन पर पंचायत के मुखिया मनोज कुमार मिश्र, उपेन्द्र प्रसाद सिंह, धीरेन्द्र यादव, रामानंद मंडल सहित कई शोक संवेदना व्यक्त किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें