केन्द्र सरकार की एक वर्ष की उपलब्धि का बखान कल
संवाद सहयोगी, बांका: राजग गठबंधन की केन्द्र सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में सभा का आयोजन
By Edited By: Published: Sun, 24 May 2015 08:40 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2015 08:40 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बांका: राजग गठबंधन की केन्द्र सरकार के एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में सभा का आयोजन इंडोर स्टेडियम में 26 मई को किया गया है। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह करेंगे। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में बक्सर सांसद अश्रि्वनी चौबे, पूर्व सांसद पुतुल कुमारी, पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक रामनारायण मंडल, सोनेलाल हेम्ब्रम, विधान पार्षद एनके यादव, रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कौशल सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष बेबी यादव, रालोसपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह सहित पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। इस आशय की जानकारी जिला प्रवक्ता मुकेश सिंह ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें