यज्ञ से माहौल हो उठा भक्तिमय
संवाद सहयोगी, रजौन (बाका) : राजावर पंचायत के धनसार गाव स्थित गिरिराज गोर्वधन बजरंग बली के प्रंागण मे
By Edited By: Published: Sat, 25 Apr 2015 10:36 PM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2015 10:36 PM (IST)
संवाद सहयोगी, रजौन (बाका) : राजावर पंचायत के धनसार गाव स्थित गिरिराज गोर्वधन बजरंग बली के प्रंागण में आयोजित अखंड नवरात्र सह शिवशक्ति ज्ञान यज्ञ में दूसरे दिन डॉ. महेशानंद महाराज के अमृत वाणी व अखंड नवरात्र से पूरा वातावरण गुंजयमान हो उठा। पंडित जय नारायण शास्त्री, विष्णुकात झा, उदयकात झा, महाकात मिश्र आदि यज्ञ कार्य को संपादित कर रहे है। यज्ञ को सफल बनाने में यजमान मनीलाल यादव, उषा देवी, रंजीत यादव, सरला देवी, चंदन कुमार, रूपम देवी, पुजारी जगदीश यादव, वार्ड सदस्य संजो देवी आदि लगे हुए है। यज्ञ के आयोजन कत्र्ता त्रिभुवन प्रसाद सिंह ने बताया कि 51 देवी- देवताओ की प्रतिमाएं स्थापित की गयी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें