प्रेमी संग धरायी विवाहिता
संवाद सूत्र, बेलहर (बांका): थाना क्षेत्र के मथुरा साहबगंज से प्रेम प्रसंग मे रिश्ते के मामा के साथ भ
संवाद सूत्र, बेलहर (बांका): थाना क्षेत्र के मथुरा साहबगंज से प्रेम प्रसंग मे रिश्ते के मामा के साथ भागी युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया है। नवविवाहिता को बेलहर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रेमी के साथ भागलपुर से पकड़ा और बुधवार को बेलहर थाना लाया। पुलिस ने लड़की को फर्द बयान के लिए बाका भेज दिया है जबकि लड़के को जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मथुरा गाव के मनोज पंडित की पुत्री सावित्री की शादी परिजनों ने मुंगेर के धरहरा में करा दी थी। शादी के बाद लड़की ससुराल गयी जहा तीन दिन रहने के बाद बीमारी का बहाना बनाकर अपने पति के साथ मायका मथुरा आ गयी। बारह फरवरी को लड़की की मा खुद को दिखाने संग्रामपुर डॉक्टर के पास गयी। इसी बीच वह बाजार जाने बहाने अपने प्रेमी शंभूगंज मिर्जापुर निवासी मनोरंजन पंडित के पास पहुंच गयी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। जानकारी मिली कि वह अपने मामा के साथ भाग गयी है। इतनी जानकारी मिलते ही लड़की के पिता ने थाना में प्रेमी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने बताया की दोनों को गिरफ्तार कर बयान के कोर्ट भेजा गया है। बयान के बाद कोर्ट के निर्देशानुसार कार्यवायी की जायेगी। इधर, बयान दर्ज कराने गये अवर निरीक्षक जवाहर प्रसाद ने बताया कि कोर्ट मे लड़की का बयान दर्ज होने के बाद लड़का को रिमाड होम ले जाया गया है ।