आज कसबा ठाकुरबाड़ी में मनेगा वार्षिकोत्सव
संवाद सूत्र, शंभूगंज, बांका: प्रखंड के कसबा गांव में सोमवार को राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी का वार्षिकोत्सव म
संवाद सूत्र, शंभूगंज, बांका: प्रखंड के कसबा गांव में सोमवार को राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी का वार्षिकोत्सव मनाया जायेगा। वार्षिकोत्सव को लेकर उत्सवी माहौल है। क्या बच्चे बूढ़े सभी राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी के इस आयोजन को सफल बनाने में दिन रात लगे हुए है। गांव में भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी। जिसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है।
ज्ञात हो कि राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी का वार्षिकोत्सव प्रत्येक वर्ष बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। वार्षिकोत्सव का यह कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा। जिसमें सोमवार दोपहर भगवान का नगर भ्रमण पूरे गाजे बाजे के साथ किया जायेगा। शाम में भव्य संध्या आरती और रात्रि में अष्टयाम का आयोजन किया गया है। मौके पर पंडित श्याम सुंदर झा द्वारा पूरे विधि से पूजा अर्चना कराई जायेगी। जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राजकिशोर झा, सुभाष झा, महानंद चौधरी, पीतांबर झा, विकास झा, रितेश झा, सुनील मिश्रा, नितेश दास, रविशकर घोष, मुरली मनोहर दास, हेमंत झा, विनय घोष, रंजीत भगत, संजय कुमार, उत्तम कुमार, संजीव कुमार, मुकेश दास, छोटू दास, निपेंद्र कुमार, पराग झा व राजा कुमार दिन रात लगे हुए है।