Move to Jagran APP

राज्य सरकार के खिलाफ रालोसपा ने दिया धरना

संवाद सूत्र, अमरपुर (बांका): शहर के गोला चौक पर रालोसपा कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार के विरोध में

By Edited By: Published: Sat, 28 Feb 2015 09:37 PM (IST)Updated: Sat, 28 Feb 2015 09:37 PM (IST)
राज्य सरकार के खिलाफ रालोसपा ने दिया धरना

संवाद सूत्र, अमरपुर (बांका): शहर के गोला चौक पर रालोसपा कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें प्रदेश महासचिव विपिन कुशवाहा, जिला प्रधान महासचिव मुनिलाल कुशवाहा सहित अन्य पार्टी के नेता शामिल हुए।

loksabha election banner

धरना को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने कहा कि सूबे की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। कहा कि भ्रष्ट व्यवस्था के कारण प्रखंड के एक भी किसानों का घान पैक्सो में खरीद नही हो पा रहा है। पैक्स से लेकर एसएफसी गोदाम या फिर अन्य जगहों के धान अधिप्राप्ति केन्द्रों पर बिचौलियों का बोलबाला है। जिससे सही किसान धान के सरकारी समर्थन मूल्य से वंचित हो रहे है। वही प्रदेश महासचिव विपिन कुशवाहा ने राज्य सरकार को किसान विरोधी बताया। कहा कि केन्द्र सरकार किसानों के उत्थान के कई महत्वपूर्ण योजनाओ के माध्यम से लाभ पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। लेकिन राज्य सरकार के गलत मानसिकता के कारण इसका समुचित लाभ इन्हें नहीं मिल पा रहा है।

मौके पर बाका प्रखंड अध्यक्ष कृष्णानंद पाण्डेय, आनंदी दास, मनोज दासए संजय सिंह, पवन सिंह, मनोज सिंह, संतोष पासवान, धमर्ेंद्र ठाकुर सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.