नमो के पीएम बनने से देश का बढ़ा स्वाभिमान
संवाद सूत्र, बाराहाट (बाका): विधायक रामनारायण मंडल के नेतृत्व में प्रखंड के विवाह मंच पर भाजपा की ओ
संवाद सूत्र, बाराहाट (बाका): विधायक रामनारायण मंडल के नेतृत्व में प्रखंड के विवाह मंच पर भाजपा की ओर से चलाए गए सदस्यता अभियान की समीक्षा की।
प्रखंड उपाध्यक्ष शकर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विधायक ने कहा की नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत का सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। विदेशी पूंजी का निवेश बढ़ा है। काले धन की वापसी के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। श्री मंडल ने नये पार्टी के सदस्यों का अभिनंदन किया। कहा कि महादलितों से सीएम नीतीश कुमार का मोह भंग हो गया है।
उन्होंने विधान सभा चुनाव में जुट जाने की अपील की। इस अवसर पर पार्टी के नेता रामानंद चौधरी, राजीव लोचन मिश्रा, विजय सिंह, रासमोहन ठाकुर, शकर चौधरी, रघुनाथ चौधरी, दिलीप देव, सुमन झा, जितेन्द्र सिंह, रघुनंदन यादव, समिति सदस्य अरविन्द मंडल, राजेन्द्र दास, सुभाष साह, निरोज झा, पुरन मंडल, मनोज मिश्रा, देवेन्द्र महतो, सियाराम भगत, वीर सिंह, रितेश सिंह आदि मौजूद थे।
----------
ऑपरेशन
बाराहाट: प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में गुरुवार को परिवार नियोजन पखवारा तहत केन्द्र प्रभारी डॉ. पीके झा की उपस्थिति में डॉ. रश्मि सिमा द्वारा 28 महादलितों का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक परशुराम सिंह ने इसकी जानकारी दी।