लापता तोहिद का क्षत-विक्षत शव बडुआ नदी से बरामद
संवाद सूत्र कटोरिया (बाका) : सूइया ओपी क्षेत्र के चिंहुटजोर गाव के लापता प्राइवेट अमीन तोहिद मिया (6
संवाद सूत्र कटोरिया (बाका) : सूइया ओपी क्षेत्र के चिंहुटजोर गाव के लापता प्राइवेट अमीन तोहिद मिया (65 वर्ष) का क्षत-विक्षत शव रविवार की शाम आनंदपुर ओपी क्षेत्र के चादीपीढा गाव से दक्षिण बडुआ नदी से बरामद हुआ। तोहिद मिया पिछले पाच दिनों से लापता थे। परिजनों द्वारा की गयी खोजबीन के क्रम में शव की बरामदगी हुई।
जानकारी के बाद ओपीध्यक्ष राजीव कुमार रंजन दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम हेतु बाका भेजा। अमीन तोहिद मिया की हत्या काफी निर्ममतापूर्वक की गयी है। उसके शरीर से सिर, दोनों हाथ और दोनों पैरों को किसी धारदार हथियार के प्रहार से अलग कर दिया गया था। बडुआ नदी के बालू में लगभग चार फीट गढ्डा करके सिर्फ धड़ को दफना दिया गया था। जबकि हाथ व पैर कुछ दूरी पर अलग जगह मिला। मृतक के सिर की भी खोजबीन की जा रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीनी विवाद के एक मुकद्मा के सिलसिले में गत बुधवार को तोहिद मिया घर से बाका के लिए निकले थे। इसके बाद से वे लापता थे। तोहिद मिया के पुत्रों ने खोजबीन अपने स्तर से खोजबीन के क्त्रम में बडुआ नदी में खून गिरा देखा। उसके बाद की गयी खुदाई में शव की बरामदगी हुई। मृतक के पुत्र मुबारक, अदालत, रियासत, सराफत आदि ने शव की शिनाख्त की। इस घटना के संबंध में मृतक के बडे पुत्र मुबारक अंसारी ने सूइया ओपी में सन्हा दर्ज करायी है। गत शनिवार को सूइया ओपीध्यक्ष उमाशकर कामत ने भी मंझलाटील्हा और कनौदी गाव में भी छापामारी की थी। इधर घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में मातम छा गया है। मृतक तोहिद की पत्नी जरीना बीबी, पतोहू नगीना खातून, रजून बीबी, अलाकन खातून, अलीदा खातून, फातमा बीबी सहित सभी पुत्रों का रो-रोकर बुरा हाल है।