नम आंखों से दी गयी मॉ शारदे को विदाई
संवाद सूत्र, बांका: रविवार को नम आंखों से मां शारदे को विदाई दी गयी। शहर के विभिन्न निजी विद्यालय, क
संवाद सूत्र, बांका: रविवार को नम आंखों से मां शारदे को विदाई दी गयी। शहर के विभिन्न निजी विद्यालय, कोचिंग संस्थान सहित अन्य स्कूल कॉलेजों में पूजा का आयोजन किया गया। अल सुबह लोगों ने पूजा करते हुए दोपहर बाद से विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया। रविवार को शहर के नयाटोला, विजय नगर, बाबूटोला, करहरिया, आनंद कॉलोनी, जगतपुर सहित अन्य मोहल्ले में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। देर शाम तक डीजे की धुन पर गली मोहल्ले में युवाओं की टोली धूमधाम से विसर्जन के लिए निकल पड़ी। इस मौके पर कई जगह प्रशासन की मुस्तैदी देखी गयी। थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर सूर्यनाथ सिंह ने खुद ही विधि व्यवस्था की कमान संभाल रखी थी। वहीं शहर के एक मात्र महिला कॉलेज में भी छात्राओं ने जमकर अबीर व गुलाल उड़ाया। मौके पर कॉलेज प्राचार्या सरिता घोष, सिकंदर यादव, सुनील चटर्जी सहित दर्जनों छात्राओं ने शिरकत किया। प्रशासन के आदेश की धज्जी खूब उड़ी। प्रशासन के डीजे की पाबंदी पर लगी रोक के बावजूद भी डीजे के धून पर युवाओं की टोली जम कर थिरके।