महोत्सव में शामिल हुए पार्टी जिलाध्यक्ष
संस, बांका: मंदार महोत्सव शुभारंभ को लेकर सभी पार्टी के जिलाध्यक्ष को सम्मानित किया गया। जिला प्रशा
संस, बांका: मंदार महोत्सव शुभारंभ को लेकर सभी पार्टी के जिलाध्यक्ष को सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन की ओर से जदयू जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष बेबी यादव सहित अन्य पार्टी प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। इस मौके पर राज्य के भूमि सुधार मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, पर्यटन मंत्री जावेद इकबाल अंसारी सहित विधायक व अन्य मौजूद थे।
मंदार में क्षत्रिय समागम कल
जासं,बांका : बौंसी मेला के दौरान पाहपरणी में रविवार को क्षत्रिय समागम होगा। क्षत्रिय युवा मंच के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम का नाम वन विहार दिया गया है। मंच के संयोजक डॉ.राजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस आयोजन में कई नामी हस्ती शिरकत करेंगे। जिसमें सामाजिक की विभिन्न समस्याओं पर गंभीर चर्चा होगी। इस मौके पर कई कलाकारों का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होगा। इसकी तैयारी के लिए मंच के कार्यकत्र्ता जनसंपर्क कर रहे हैं। पिछले कई वर्षो से बौंसी मेला के दौरान क्षत्रिय सम्मेलन का आयोजन हो रहा है।