Move to Jagran APP

सभी विधान सभा में भाजपा बनाएगी 25-25 हजार सदस्य

संवाद सहयोगी, बांका: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अबकी भाजपा का सदस्यता अभियान खास होगा। गुरुवार

By Edited By: Published: Sun, 21 Dec 2014 09:27 PM (IST)Updated: Mon, 22 Dec 2014 03:37 AM (IST)
सभी विधान सभा में भाजपा बनाएगी 25-25 हजार सदस्य

संवाद सहयोगी, बांका: बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अबकी भाजपा का सदस्यता अभियान खास होगा। गुरुवार को इस निमित्त जिलास्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशाला आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री सह राज्य के सदस्यता प्रभारी संजीव चौरसिया, प्रदेश मंत्री, विंदु मिश्रा, पूर्व सांसद पुतुल कुमारी, विधायक रामनारायण मंडल, सोने लाल हेम्ब्रम, पूर्व विधायक राजकिशोर उर्फ पप्पू यादव, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रदेश क्रीड़ा मंच महामंत्री मनोज यादव सहित अन्य नेता उपस्थित थे। कार्यशाला में मोबाइल एसएमएस से पार्टी सदस्यता की जानकारी दी गयी। श्री चौरसिया ने कहा कि संगठन का आधार मजबूत होना किसी भी पार्टी के लिए आवश्यक है। इसलिए सदस्यता अभियान को सफल बनाना प्रत्येक कार्यकर्ताओं का प्राथमिक दायित्व होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए जारी नंबर पर केवल मिस्ड कॉल करते ही सदस्यता का कार्य पूरा हो जाएगा। मिस्ड काल के बाद संबंधित मोबाइल पर सदस्यता की पुष्टि करते हुए एक एसएमएस भी प्राप्त होगा। प्रदेश मंत्री विंदु झा ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 25 हजार नए लोगों को पार्टी में शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड में भी कार्यशाला आयोजित कर कार्यकर्ताओं को दक्ष किया जाएगा। इसकी तिथि घोषित कर दी गयी है।

loksabha election banner

कार्यशाला में विपक्षी पर बरसे भाजपाई

कार्यशाला में दिग्गज नेताओं का जमघट तुलसी विवाह में लगा। इस बहाने पार्टी नेता विपक्षी दलों पर जमकर बरसे। पूर्व सांसद पुतुल कुमारी ने कहा कि झारखंड व जम्मू कश्मीर में भाजपा शीर्ष पर रहेगी। इसी तरह अब बिहार में भी भाजपा का ही कमल खिलेगा। सूबे की सरकार से बिहारवासी परेशान हो चुके हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। पूर्व मंत्री सह विधायक राम नारायण मंडल ने कहा कि सदस्यता अभियान को हल्के में न लें। इसके लिए कार्यकर्ताओं को तनमन से जुटना होगा। उन्होंने कहा कि अबकी भाजपा की सरकार बिहार में बननी तय है। क्योंकि बिहार की शासन व्यवस्था बेपटरी हो गई है। विधायक सोनेलाल हेम्ब्रम ने कहा कि सदस्यता अभियान को आंदोलन की तरह चलाएं। ताकि समय पर लक्ष्य हासिल हो सके। पूर्व विधायक राजकिशोर उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि सामने विधानसभा चुनाव है इसलिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। क्रीड़ा मंच महामंत्री मनोज यादव ने कहा कि इंडिया डिजिटल के रुप में अवतरति हो रहा है। नई तकनीक का इस्तेमाल कर लोगों से जुड़ें। उपाध्यक्ष विकास सिंह, महामंत्री जयशंकर चौधरी, दिगंबर यादव, केदार सिंह, मृत्युंजय शर्मा, सच्चिदानंद शर्मा, ओमप्रकाश भगत, श्रीधर मंडल, मृगेंद्र कुमार सिंह, राजीव लोचन मिश्रा, पुरुषोत्तम ठाकुर, श्रीकांत रजक, सुंदनर बेसरा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.