ककवारा विद्यालय से एक दर्जन कंप्यूटर चोरी
संवाद सहयोगी, बांका: सदर थाना से महज छह किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित ठाकुर रुदेश्वरी प्रसाद सिंह उच्च
संवाद सहयोगी, बांका: सदर थाना से महज छह किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित ठाकुर रुदेश्वरी प्रसाद सिंह उच्च विद्यालय ककवारा से एक दर्जन कंप्यूटर की चोरी कर ली गई है। शनिवार रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने सुबह घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात कुछ अज्ञात चोरों ने विद्यालय की दीवार तड़प कर कंप्यूटर रुप का गेट व ताला काटकर अंदर रखे करीब 11 कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, एलसीडी, स्टेपलाइजर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चुरा लिया। कंप्यूटर कक्ष में प्रवेश करने के लिए चोरों ने पहले विद्यालय के दफ्तर का ताला तोड़ा। वहां आलमीरा सहित अन्य जगहों पर कंप्यूटर कक्ष की चावी ढूंढने की कोशिश की। लेकिन चाभी नहीं मिली। अंत में चोरों ने ग्रिल व ताला को रेतकर काट दिया। और सामान लेकर चपत हो गए। प्रधानाध्यापक दिनेश प्रसाद पांडे ने थाना में चोरी की प्राथमिकी अज्ञात के विरूद्ध दर्ज कराई है। पुलिस भी अनुसंधान में जुट गई है। वहीं चोरी कांड का लिंक आसपास के लोगों से जुड़ता दिख रहा है। ज्ञात हो कि कंप्यूटर चोरी की घटना नई नहीं है। दर्जनों माध्यमिक विद्यालय से कंप्यूटर की चोरी हो चुकी है। जहां अब कंप्यूटर शिक्षा ठप है। फिर भी पुलिस हरकत में नहीं आ रही है। फिलहाल जहां चोरी हुई है उक्त विद्यालय में रात्रि प्रहरी नहीं है।