आग से मवेशी सहित हजारों का सामान राख
संवाद सूत्र, बौंसी (बांका) : थाना क्षेत्र के बाजपुर गाव में बीते शुक्रवार के बारह बजे रात में अमृत
संवाद सूत्र, बौंसी (बांका) : थाना क्षेत्र के बाजपुर गाव में बीते शुक्रवार के बारह बजे रात में अमृत राय के घर में आग लग जाने से भैंस, बकरी समेत अनाज, कपड़ा आदि जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्य इस दौरान गांव के बटेश्वर राय के घर श्राद्ध कर्म में भाग लेने गये थे। अचानक आग की खबर से परिवार सहित गाव वाले दौड़ पड़े और किसी तरह मोटर पम्प लगाकर आग को बुझाया गया। लेकिन घर के बाहरी गोशाला में बंधा करीब 15 हजार की कीमत वाला भैंस इसकी चपेट में आकर मर गया। आग लगने से दो क्विंटल से अधिक धान, चावल, मकई आदि जलकर राख हो गया। घर के बर्तन, बिछावन कपड़ा आदि पूरी तरह जल गया। जिससे परिवार के गृहिणी आशा देवी समेत सभी बच्चे धर्मेन्द्र, सुरेन्द्र, जयमंती, हेमंती एवं कुन्ती कुमारी खुले आसमान में रहने को विवश हैं। सीओ महेन्द्र प्रसाद ने कहा कि राजस्व कर्मचारी को भेजकर क्षति का आकलन करते हुए राहत पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। जानकारी हो कि 6 महीने पूर्व इसी गाव के नीचे टोला के 5 घर के 10 परिवारों में गणेश राय, नेमानी राय, तारिणी राय, राजेन्द्र सिंह, नरेश सिंह, शकर राय, गजाधर राय, सुनील सिंह और अनिल सिंह का घर जलकर राख हुआ है। जिसे अब तक सरकार की ओर से इंदिरा आवास नहीं मिल पाया है।