अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत
संवाद सूत्र, कटोरिया (बांका) : गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत हो गयी। जबकि एक यु
संवाद सूत्र, कटोरिया (बांका) : गुरुवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत हो गयी। जबकि एक युवक की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पहली घटना कटोरिया-सूईया मुख्य सड़क मार्ग दुल्लीसार गाव के निकट की है। दुर्घटना में बाइक पर सवार जेरूवा गाव निवासी कामदेव गोस्वामी के 20 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार गोस्वामी की मौत हो गयी। जबकि बाइक के धक्के से जख्मी गौरा गाव निवासी सुगदेव यादव के 22 वर्षीय पुत्र परमेश्वर यादव की हालत चिन्ताजनक है। उसे बेहतर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल देवघर रेफर किया गया। वहां से भी उसे कोलकाता के लिए रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार रोहित सुबह में अपने घर जेरूवा से बहनोई का बाइक लेकर कटोरिया बाजार आ रहा था। दुल्लीसार के निकट ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रहा परमेश्वर को जोरदार धक्का मार कर बाइक समेत खुद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद पंसस भोला यादव, विनोद साह व मिथलेश कुमार के सहयोग से जख्मी दोनो युवकों को इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहा चिकित्सक दीपक कुमार भगत ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए दोनों को देवघर रेफर कर दिया। इसी क्रम में देवघर ले जाने के क्रम में दर्दमारा मोड़ के पास पहुंचते ही रोहित गोस्वामी ने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने बाइक को जप्त कर लिया है। दूसरी घटना गुरुवार संध्या की है। सूईया ओपी क्षेत्र के बधुरिया गांव निवासी सुखदेव यादव के पुत्र परशुराम यादव बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी क्रम में पीछे से परशुराम को ट्रक ने धक्का मार दिया। इससे उसकी मौत हो गयी। ओपी प्रभारी उमाशंकर कामत ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।