शादी की वर्षगांठ पर मनाया पर्यावरण महोत्सव
संवाद सहयोगी, रजौन : पर्यावरण प्रहरी के नाम से रजौन अंचल में पर्यावरण मित्र सह प्रोजेक्ट बालिका उच्
संवाद सहयोगी, रजौन : पर्यावरण प्रहरी के नाम से रजौन अंचल में पर्यावरण मित्र सह प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय धौनी के सहायक शिक्षक डॉ. रविरंजन ने अपनी शादी की द्वितीय वर्षगाठ पर राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी में पत्नी के साथ वृक्षारोपण किया। इस मौके पर वहां पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कई कार्यक्रम भी हुए। जिसमें विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया। डॉ. रविरंजन के नेतृत्व में राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी एवं प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय धौनी के छात्र-छात्राओं के बीच पर्यावरण दौड़ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ. रविरंजन ने बताया कि पर्यावरण के प्रति सजगता लाना एवं पर्यावरण के प्रति रूचि पैदा करना ही इस दौड़ का उद्देश्य है। पर्यावरण दौड़ में नवम के छात्र मिथिलेश ने प्रथम, दुर्गेश द्वितीय, चंदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि, छात्रा में प्रथम पूजा, द्वितीय मनीषा मुर्मू तथा तीसरे स्थान पर जूली कुमारी रही। प्रमुख सुमन पासवान ने विजेताओं को शिल्ड प्रदान किया। द्वितीय सत्र के दौरान नवनिर्मित बालिका छात्रावास परिसर में प्रमुख सुमन पासवान, डॉ. रविरंजन, पत्नी अनुपम आदि ने वृक्ष लगाए। इस दौरान प्राचार्य कुमार दिनकर, प्रोजेक्ट विद्यालय की प्राचार्या चंदन रानी, डॉ. अर्चना, पूजा झा, कृष्ण देव सिंह, राजीव कुमार सिंह, फिरोज आलम, राकेश रंजन, रामचन्द्र कापरी, सुनील कुमार टुडू, जयकात, उदयकात मंडल, छाया सिंह, रोजी रानी, नन्दिता, पूजा, भाविका रंजन, दिवाकर यादव, मिथिलेश कुमार आदि उपस्थित थे।