सीता राम विवाह महोत्सव में रामलीला बना आकर्षण
संवाद सूत्र, बौंसी, बाका: भोलीबाबा आश्रम के सीताराम विवाह महोत्सव के सातवें दिन रामलीला कार्यक्रम मे
संवाद सूत्र, बौंसी, बाका: भोलीबाबा आश्रम के सीताराम विवाह महोत्सव के सातवें दिन रामलीला कार्यक्रम में हल्दी मटपोड़, विवाह रस्म वैदिक रीति से पूरा हुआ। संध्या बेला में गुरुधाम स्थित आचार्य भुपेन्द्र नाथ सान्याल आश्रम मंदिर से श्रीसीताराम राम विवाह के बारात की झाकी निकली। सजे वाहन पर मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम और उनके तीनों भाई लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न जनकपुर बारात के लिए चल रहे थे। अन्य वाहनों पर भगवान ब्रम्हा, बिष्णु और महेश सहित अन्य देवताओं का वाहनों पर चलना बौंसी बाजार वासियों को सुखद अनुभव दे रहा था। भारी संख्या में लोग इस बारात में शामिल थे। बौंसी के झपनिया गाव होते हुए विभिन्न मार्गो से गुजरते हुए झाकी भगवान मधुसूदन महात्मा भोली बाबा आश्रम होते हुए बौंसी मेला ग्राउंड पहुंचा। बारात पहुंचने पर वहां भगवान का खूब जयकारा लगा। बक्सर आश्रम संस्थापक साकेतवासी नारायण दास जी भक्तमाली की प्रेरणा से ही श्री सीताराम विवाह महोत्सव मनाये जाने की परंपरा है। जिसे इस साल मंदार मधुसूदन नगरी में संचालित किया गया है। इस आशय की जानकारी स्वामी नारायण महाराज की पुत्री दीदी सिया ने दी। सहयोगी कार्य में बक्सर परिकर के गोपाल भारद्वाज, नमोनारायण उपाध्याय, धनंजय पाण्डेय, अशोक मिश्रा, जयशकर तिवारी, नन्दगिरी, गिरधर गोपाल चर्तुवेदी, राजीव दुबे, पंकज पाण्डेय, अनंत शारण, रामकुमार शरण, दीनदयाल शरण सहित 50 से अधिक कार्यकर्ता इसमें जुटे हुए हैं।