शहादत दिवस के रुप में मनी इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि
संवाद सहयोगी, बांका: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रुप में शुक्रवार को
संवाद सहयोगी, बांका: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रुप में शुक्रवार को मनाई गई। कांग्रेस कमेटी ने गांधी आश्रम पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। पूर्व महामंत्री महेश्वरी यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धा सुमन भेंट किया। मौके पर पूर्व महामंत्री श्री यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी सच्ची देशभक्त थीं। उनका कार्यकाल देशवासी सदा याद करेंगे। उनमें नारी शक्ति की अपार भंडार छुपा हुआ था। पूर्व महासचिव संयय झा ने कहा कि उनके कार्यकाल गरीब व दलितों के लिए नए युग जैसा था। वे गरीब नहीं गरीबी हटाने की पक्षधर थीं। जिला समन्वयक आशुतोष कुमार सिंह उर्फ आशु ने कहा कि इंदिरा गांधी का डंका केवल देश ही नहीं विदेशों में बजा करता था। उन्होंने पाकिस्तान के चंगुल से बंगलादेश को आजाद कराया। उनकी की देन है भारत-बंगलादेश में स्थापित मित्रता का रिश्ता। वहीं कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रथम गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल को भी उनकी जयंती पर याद किया। साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि लौह पुरूष के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। इस मौके पर लक्ष्मण प्रसाद सिंह, सुबोध कुमार मिश्रा, निकेश कुमार सिंह, मनीष घोष, सुनील कुमार पाडेय, सीताराम राय, राघवेंद्र ंिसह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।