दो वाहन की टक्कर में ऑटो चालक की मौत
संवाद सूत्र, बाराहाट, बांका : बाराहाट-पंजवारा मुख्य पथ पर बड़ी विषहर के समीप गुरूवार की शाम बस और ऑटो
संवाद सूत्र, बाराहाट, बांका : बाराहाट-पंजवारा मुख्य पथ पर बड़ी विषहर के समीप गुरूवार की शाम बस और ऑटो की टक्कर में ऑटो चालक की मौत हो गयी। ऑटो चालक रिलेश कुमार सिंह पंजवारा बाजार का निवासी बताया जाता है। जानकारी के अनुसार शाम को वह बाराहाट की ओर से वापस पंजवारा लौट रहा था। इसी दौरान उसके ऑटो को बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह आगे की सीट पर ही बुरी तरह फंस गया। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो से उसे बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए भागलपुर ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में रजौन के आसपास उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर बाराहाट थानाध्यक्ष व सीओ ने घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच की। इस संबंध में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर रही है। ऑटो चालक की रास्ते में मौत के बाद उसके शव को पंजवारा वापस लाया जा रहा है।