मासूम के साथ विवाहिता बाजार से गायब
संवाद सूत्र, अमरपुर, बांका : थाना क्षेत्र के गरीबपुर गाव की एक विवाहिता अपने डेढ़ साल के बच्चे के सा
संवाद सूत्र, अमरपुर, बांका : थाना क्षेत्र के गरीबपुर गाव की एक विवाहिता अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ रहस्यमय ढंग से गायब हो गया है। जानकारी के अनुसार मु. साकिर की 22वर्षीय पत्नी साकिया उर्फ खुशबू अपने डेढ़ वर्ष के पुत्र व छोटी ननद के साथ सोमवार को अमरपुर बाजार खरीददारी करने आई थी। जिसमें साकिया की ननद जो बीडी एकेडमी की छात्रा है उसे बाजार स्थित सहेली के घर पर छोड़कर वह खरीददारी करने चली गई। जब साकिया काफी देर तक बाजार से खरीददारी कर नहीं लौटी तो ननद ऑटो पकड़कर घर गरीबपुर आ गई। सारी बात अपने परिजनों को बताई । जिसपर परिजन उसे खोजने बाजार आये। लेकिन साकिया का कोई पता नहीं चल पाया। वही साकिया के ससुर मु. निजाम जो सेना से सेवानिवृत्त है। उन्होंने बताया कि सारे रिश्तेदारों एवं अन्य कई जगहों पर खोजबीन किया। लेकिन पतोहू साकिया एवं पोते का अबतक कोई पता नहीं चल पाया है। इसको लेकर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा दी गयी है। पुलिस साकिया की खोजबीन में जुट गयी है।