Move to Jagran APP

शहर में नीलगाय का हुड़दंग, कोर्ट में सरेंडर

जागरण संवाददाता, बांका : शहर में बुधवार की दोहपर अचानक दिखे एक नीलगाय से हुड़दंग मच गया। काफी संख्या

By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 10:26 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 10:26 PM (IST)
शहर में नीलगाय का हुड़दंग, कोर्ट में सरेंडर

जागरण संवाददाता, बांका : शहर में बुधवार की दोहपर अचानक दिखे एक नीलगाय से हुड़दंग मच गया। काफी संख्या में लोग देखने इसके पीछे-पीछे भागते रहे। सबसे पहले गांधी चौक कुंवर सिंह मैदान के पास इसे देखा। पहले लोग कन्फ्यूज रह गये। कोई घोड़ा कोई गदहा समझ बैठा। लेकिन, जब उसने उझल फांद शुरू कर दी तो लोगों को अजूबा लगने लगा। वह उछल कूद करते डीईओ कार्यालय कैंपस में घूस गया। यहां उंची चाहरदिवारी में फंस गया। फौरन इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी। वन कर्मी भी वाहन लेकर इसे पकड़ने वहां पहुंच गया। पर उछलते कूदते नीलगाय करीब दस फीट उंची चाहरदिवारी को फांद पीएचईडी कैंपस में घूस गया। फिर वहीं से दौड़ते भागते एसडीओ कार्यालय पहुंच गया। दोपहर को भीड़भाड़ के कारण बड़ी संख्या में लोग इस अनोखे जीव को देखने पीछे पड़ गये। अंत में नीलगाय ने कोर्ट कैंपस में अप्रत्याशित भीड़ देख कर सरेंडर कर दिया। वहां एक युवक ने साहस दिखा कर उसे पकड़ लिया। तब तक सैंकड़ों लोगों ने इसे दबोच लिया। तब तक वन कर्मियों ने रस्सी से बांध उसे अपने वाहन पर ले गया। इसे वन क्षेत्र में छोड़ने की बात कही गयी। वन कर्मियों ने बताया कि बांका जंगल में तो नील गाय नहीं के बराबर है। जंगल से कहीं से भटक कर नीलगाय का बच्चा शहर में आ गया। जिसे पकड़ कर जंगल में छोड़ा जा रहा है। बहरहाल, शहर में अनोखा जीव दिन भर चर्चा में बना रहा। बड़ी संख्या में दिन भर लोग इसे शहर में ढूंढते रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.