Move to Jagran APP

मतगणना से प्रखंड में दिन भर होली व दिवाली

जेएनएन, चांदन, कटोरिया, बौंसी : पहले चरण के तहत जिला के तीन प्रखंड बौंसी, चांदन व कटोरिया में मंगलवा

By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 10:11 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 10:11 PM (IST)
मतगणना से प्रखंड में दिन भर होली व दिवाली

जेएनएन, चांदन, कटोरिया, बौंसी : पहले चरण के तहत जिला के तीन प्रखंड बौंसी, चांदन व कटोरिया में मंगलवार को संपन्न पैक्स चुनाव की मतगणना बुधवार को पूरी कर ली गयी। चुनाव में अधिकांश पुराने अध्यक्ष जीतने में कामयाब रहे हैं। तीनों प्रखंड में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इसकी मतगणना पूरी करायी गयी।

loksabha election banner

चांदन प्रखंड के आठ पैक्स के चुनाव परिणाम में पूर्व अध्यक्षों का ही दबदबा रहा। सात पूर्व अध्यक्ष चुनाव जीतने में कामयाब रहे। बिरनिया पैक्स पर राकेश कुमार राय ने कब्जा जमाया। जिसने पुराने पैक्स अध्यक्ष बमशकर राय को पराजित किया। वहीं चादन पैक्स अध्यक्ष पद पर पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार बच्चू ने गौतम कुमार दुबे को हराया। यहा तीन उम्मीदवार थे। जिसमें राकेश कुमार बच्चू को 364 गौतम दुबे को 146 और आदित्य पोद्दार को 80 वोट मिला। पूर्वी कटसकरा से सुरेश यादव ने दिनेश यादव को हराया। असूढ़ा से सुमन सिंह ने अमीन अंसारी को, धनुवसार से सुरेश मोदी ने गणेश यादव को, दक्षिणी वारने से अभिमन्यू वर्णवाल ने पप्पू दास को, कुसुमजोरी से महेन्द्र साह ने प्रदीप वर्णवाल को एवं उत्तरी वारने से प्रदीप वर्णवाल ने उमेश दास को हराया। मतगणना के दौरान सुबह से ही एसडीओ शिवकुमार पंडित, डीसीएलआर ब्रजेश कुमार, वरीय समाहर्ता आलोक कुमार लगातार निगरानी करते रहे।

कटोरिया : कटोरिया पैक्स चुनाव की मतगणना बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ। आठ पैक्सों में चुनाव की मतगनणा के परिणाम के अनुसार लकरामा पैक्स से कैलाश यादव ने 470 प्राप्त करते हुए अपने प्रतिद्वंदी भागीरथ यादव को 175 मतों से पराजित किया। जमदाहा से हिमांशु शेखर ने 636 मत प्राप्त कर मंदन देवी को 96 मतों से हराया। घेारमारा पैक्स से निरज कुमार को 416 मत प्राप्त हुआ। जबकि राजकिशोर साह को 329 मत प्राप्त हुआ। 87 मत से विजय हुआ। बड़वासनी पैक्स से योगेन्दर सिंह ने 212 जबकि राकेश मंडल को 161 मत मिले। योगेंद्र 51 मत से विजय हुआ। वही सबसे अधिक मतों से देवासी पैक्स अध्यक्ष बालकृष्ण यादव ने निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेंद्र यादव को 275 मतों से पराजित कर सीट को बरकरार रखा। हड़हार पैक्स में भी पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश वर्णवाल ने बाजी मारते हुए कड़े मुकाबले में काग्रेस यादव को 31 मतों से पराजित कर दिया। मोचनमा पैक्स में भी जीत का सेहरा पुराने अध्यक्ष सुरेश यादव के नाम रहा। उन्होंने प्रतिद्वंदी देवलाल मंडल को 241 मतों से पराजित किया। मोथाबारी पैक्स में पूर्व अध्यक्ष दिलीप यादव ने माधव यादव को 46 मतों से पराजित कर अपने सीट को बरकरार रखा। ज्ञात हो की कटोरिया पैक्स के पूर्व अध्यक्ष चन्द्रशेखर गुप्ता निर्विरोध जीत चुके हैं। सभी नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्षों को निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर डीएसपी पियूष कान्त, थानाध्यक्ष प्रवेश भारती, आनंदपुर ओपीध्यक्ष राजीव कुमार रंजन भारी सुरक्षा बलों के साथ वहां मौजूद थे।

बौंसी : प्रखंड के नौ पैक्सों के चुनाव परिणामों की घोषणा बुधवार को की गयी। जीते हुए पैक्स अध्यक्ष के सहयोगियों ने रंग गुलाल उड़ाकर दिवाली में होली का जश्न मनाया। डीपीआरओ राम कुमार पोद्दार की उपस्थिति में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह वीडीओ अमर कुमार मिश्रा ने सभी विजयी हुए अध्यक्ष एवं सदस्यों को प्रमाण पत्र दिया। मौके पर एसडीओ शिव शकर पंडित कई अधिकारियों के साथ तैनात रहे। बभनगामा पैक्स से सरिता पाण्डेय राजेश कुमार को 76 वोट से हराकर विजयी रहीं। अंगारू जबडा से निर्मल यादव ने दिवाकान्त चौधरी को 275 मत से हराया। सिकन्दरपुर से ऋषि कुमार, कुड़रो से प्रेम शकर सिन्हा फिर से निर्वाचित हुए। बगडुम्बा से लगातार 1966 ई. से जीत रहे वैद्यनाथ यादव पुन: इस बार चुने गये। चिलकारा से नरेश कुमार यादव और सागा से रणधीर यादव, असनाहा से छत्तीश यादव ने जीत दर्ज की है। वहीं सांपडहर से रेखा देवी विजयी हुई हैं। कुशमाहा निवासी गोपी कृष्ण यादव, बभनगामा निवासी सौरभ तिवारी, कुड़रो के पप्पू सिन्हा, ने पंचायत के पैक्स प्रत्याशी के जीत पर हर्ष व्यक्त किया।

कटोरिया, बाका : पैक्स चुनाव की मतगणना में गड़बड़ी को लेकर जमदाहा पैक्स से दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी मंदन देवी ने आपत्ति जतायी है। उन्होंने कहा कि निर्वाची पदाधिकारी से दुबारा गिनती की मांग किये जाने के बाद भी उनकी मांग अनसुनी कर दी गयी। इस संबंध में प्रत्याशी मंदन देवी द्वारा लिखित आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी कटोरिया को दिया गया। जिसमें पैक्स टेबल नम्बर 3 एवं 4 पर बिना सील बंद बक्सा एवं पोलिंग पदाधिकारी का हस्ताक्षर एक जैसा नहीं था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.