नहर में मिला लापता युवक का शव
संवाद सूत्र, बेलहर (बांका) : थाना क्षेत्र के बहजोरा गांव से बलराम पंडित के 22 वर्षीय लापता युवक शकर
संवाद सूत्र, बेलहर (बांका) : थाना क्षेत्र के बहजोरा गांव से बलराम पंडित के 22 वर्षीय लापता युवक शकर पंडित का शव बदुआ नहर के पश्चिमी केनाल में डाकबंगला सिंचाई कॉलोनी के पास से मंगलवार की सुबह बरामद की गयी है। परिजनों ने लाश को बाहर निकाल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर इसे पोस्टमार्टम के लिए बांका अस्पताल भेज दिया है। मृतक के पिता अनुसार मृतक रविवार की सुबह घर से शौच के लिये नहर तरफ गय था। लेकिन वह फिर वापस लौट कर घर नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद भी इसका पता नहीं चला। थाना को इसके लापता होने की लिखित सूचना दी गयी। मंगलवार की सुबह फिर खोज करने निकलने पर उसे सूचना मिली कि सिंचाई कॉलोनी के पास नहर में एक शव तैर रहा है। उक्त स्थल पर पहुंच कर जब देखा तो वह लाश मेरे पुत्र का ही है। पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर लाश को बाका भेज दिया है। पुलिस मामले की जाच में जुट गयी है। मृतक के पिता ने बताया कि उसके पुत्र की मानसिक हालत ठीक नहीं थी।