Move to Jagran APP

पैक्स चुनाव : सबसे अधिक अध्यक्ष पद के लिए किए जा रहे नामांकन

By Edited By: Published: Fri, 19 Sep 2014 09:59 PM (IST)Updated: Fri, 19 Sep 2014 09:59 PM (IST)
पैक्स चुनाव : सबसे अधिक अध्यक्ष पद के लिए किए जा रहे नामांकन

जेएनएन, बांका : पैक्स चुनाव को लेकर शुक्रवार को विभिन्न पैक्सों के लिए सैकड़ों नामांकन का परचा दाखिल किए गए। सबसे अधिक अध्यक्ष पद के लिए मारामारी हो रही है।

loksabha election banner

बाराहाट : अध्यक्ष पद के लिए सोनडीहा उत्तरी से अमित साह, विपिन चौधरी, दक्षिणी से श्रीकांत साह, कन्हैया साह, रीता देवी, शाहबुद्दीन, खड़हारा से श्वेता देवी, लहोढि़या खुर्द से रघुनंदन मंडल, अशोक सिंह, सदानंद सिंह, नीलकंठ झा, खडि़हारा से रामजी चौधरी, विनय सिंह, कैलाश सिंह, गोड़धावर से राजेन्द्र सिंह, प्रभाष रंजन सिंह, रणधीर यादव, बभनगामा से अजय साह, राजकुमार चौधरी, अभिमन्यु मंडल, नारायणपुर से अबरार, रहीम, बेबी जमीना खातून, मिर्जापुर से देवेन्द्र दास, सर्वेश्वर सिंह, जगदीश दास, पवन कुमार, जवाहर आदि ने नामांकन किया। वहीं सदस्य पद के लिए 40 लोगों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया।

धोरैया : पैक्स चुनाव में अबतक 25 लोगों ने एवं सदस्य पद के लिए 18 लोगों ने नामांकन पत्र भरा। इसमें अध्यक्ष पद के लिए भाजपा नेता संजय कुमार सिंह, अरविंद बिहारी, कपिलदेव सिंह, भवेशचंद्र सिंह, मु. हफीज, इकबाल अंसारी, सदद आलम, अरुण कुमार, प्रेम कुमार यादव, मंदारेश्वर यादव, मुकेश कुमार साह, चुल्हाय यादव, प्रदीप कुमार सिंह, सकुनतला देवी, शीला देवी, मिहिलाल सिंह, कृष्णदेव चौहान ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी मनोरंजन कुमार पांडेय ने बताया कि कुरमा, रणगांव, पैर, जयपुर पंचायत से दूसरे दिन तक एक भी लोगों ने नामांकन नहीं किया है।

शभूगंज : 16 पंचायतों से सदस्य पद के लिए 37 सदस्यों ने नामाकन का पर्चा दाखिल किया। साख्यिकी पदाधिकारी पवन कुमार ने इसकी जानकारी दी।

बेलहर : अध्यक्ष पद के लिये 34 पुरूष और चार महिला उम्मीदवारो ने नामांकन का पर्चा भरा। जबकि कार्यकारणी सदस्य के लिये 29 पुरुष एवं छह महिला उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। निर्वाची पदाधिकारी चिरंजीव पाण्डेय ने बताया की शनिवार तक नामांकन होगा। सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप मे पशु चिकित्सक संजय सिंह, अशोक कुमार सिंह, संजीव सिन्हा अन्य थे।

रजौन: नामाकंन के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए शकर यादव, सविता देवी, सदानंद दास, विष्णुकात सिंह, मनोज सिंह, निरंजन चौधरी, चंद्रशेखर साह सहित दर्जनों प्रत्याशियों ने नामाकन का पर्चा दाखिल किया। नामाकन 20 सितम्बर तक लिया जायेगा।

अमरपुर :पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 17 एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 16 प्रत्याशियों ने अपना नामाकन पर्चा दाखिल किया। एआरओ सह बीसीओ राजकुमार ने बताया कि सभागार में चार अलग अलग काउंटर बनाये गये थे। ताकि नामाकन में कोई परेशानी नहीं हो। नामाकन करानेवालों में भीखनपुर के श्रीनारायण शर्मा सलील, पवई से सच्चिदानंद शर्मा, नंदकिशोर कापरी, वल्लीकित्ता से सिकंदर कापरी, नवीन मरीक लक्ष्मीपुर चिरैया से राजीव कुमार, गोरगम्मा से संतोष कुमार, अमर रंजन चौधरी विशनपुर से अनिल कुमार, अंजनी कुमार सिंह सलेमपुर से सियाराम सिंह रतनपुर मकद्दुमा से नकुल सिंह फतेहपुर से आशुतोष सिंह भदरिया से अजीत कुमार भगत तारडीह से जनार्दन कापरी तथा कोल बुजुर्ग पैक्स से अरविंद यादव व राजेंद्र यादव ने नामाकन पर्चा दाखिल किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.