Move to Jagran APP

दारूबाजों के खिलाफ थाना पर गरजीं महिलाएं, प्रदर्शन

By Edited By: Published: Fri, 19 Sep 2014 12:09 PM (IST)Updated: Fri, 19 Sep 2014 12:09 PM (IST)
दारूबाजों के खिलाफ थाना पर गरजीं महिलाएं, प्रदर्शन

संवाद सूत्र, शंभूगंज, बांका : शंभूगंज में महिला सशक्तीकरण का अनूठा नमूना सामने आया। शहर की महिलाओं सा साहस दिखाते हुए महिलाएं एक दारूबाज के खिलाफ थाना पहुंच गयी। वहां जम कर हंगामा किया तथा पुलिस ने इस पर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। करसोप पंचायत अन्तर्गत केहुनीचक गाव वार्ड नौ के वार्ड सदस्या सीमा भारती के अगुवाई में दर्जनों महिलाओं ने बुधवार को शभूगंज थाना पर प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन की लचर व्यवस्था एवं गाव के ही नशेड़ी जीतू मंडल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन कर रही महिला रंजू कुमारी, लूसी कुमारी, इन्दू देवी, किरण देवी, चमेली देवी, ललिता देवी, सुषमा देवी अंजना देवी, सुनीता देवी आदि महिलाओं ने बताया कि आरोपी से गांव की सभी महिलाएं असुरक्षित है। हमेशा इज्जत पर खतरा बना रहता है। शराब के नशे में अभद्रता के साथ मारपीट पर उतारू हो जाता है। बुधवार को दीपक कुमार के वृद्ध पिता पूरण दास के साथ नशे में मारपीट कर जख्मी कर दिया। जिनका इलाज शभूगंज अस्पताल में हो रहा है। गाव में आतंक की हद पार होने पर महिलाओं ने थाना पहुंच न्याय की गुहार लगायी है। इससे पहले भी वहा की कई महिलाओं ने उसके खिलाफ थाना में शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। प्रदर्शन के बाद शभूगंज पुलिस ने जीतू को पकड़ कर हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं महिलाओं ने उस पर सख्त कार्रवाई के लिए गुरुवार को भी दबाव बनाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.