टूट रही पुल-पुलिया, अरमानों पर चल रहा बुलडोजर : रामनारायण
जागरण संवाददाता, बांका : पूर्व मंत्री सह विधायक रामनारायण मंडल ने सोमवार को दूधारी कन्हैया स्थान, गौरीपुर, ककबारा सहित कई गांवों का दौरा कर लोगों से मिले। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में पूजा-अर्चना भी की। मौके पर लोगों ने सड़क, बिजली व पेयजल की समस्या सुनायी। जिस पर विधायक श्री मंडल ने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में पुल-पुलिया ध्वस्त होने से परेशानी बढ़ गई है। सामानों के दामों में बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो गया है। अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। राज्य सरकार हर मामले में फेल हो गयी है। आने वाले विधानसभा में भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने लोगों से मिलकर साथ देने को कहा। इस अवसर पर अजय कुमार दास, दिगम्बर यादव, सुनील चटर्जी, सत्यनारायण पंजियारा, विकास मंडल, विष्णु चक्रवर्ती, आरके सिंह, गुड्डू झा, उगेंद्र मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता साथ थे।