महापरीक्षा में शामिल हुई 3396 परीक्षार्थी
संवाद सहयोगी, बांका: जिले के 185 लोक शिक्षा केन्द्र पर रविवार को महापरीक्षा संपन्न हो गयी। इस दौरान 3396 नवसाक्षर महिलाओं ने इसमें हिस्सा लिया। जबकि लक्ष्य 3700 का निर्धारित था। परीक्षा केन्द्र की स्थिति काफी अजीब थी। ना कोई चहल पहल ना परीक्षा का माहौल था। प्रत्येक केन्द्र पर इक्के-दुक्के की संख्या में महिलाएं परीक्षा देती दिखीं। जबकि विभाग द्वारा रिपोर्ट संतोष जनक बताया गया है। बहरहाल, विभाग परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न होने का दावा कर रही है। मालूम हो कि प्रत्येक केन्द्र पर 20 महिलाओं को शामिल करने का लक्ष्य प्रेरकों को दिया गया था। साक्षरता के मुख्य कार्यक्रम समन्वयक विजय दास ने सभी केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने की जानकारी दी है। प्रखंडवार उपस्थित नवसाक्षर महिलाओं की स्थिति इस प्रकार है। बांका-292, अमरपुर-360
,शंभूगंज-380, फुल्लीडुमर-196,बेलहर-329, चांदन-301, कटोरिया-253,बौंसी-289, बाराहाट-284, रजौन-360 एवं धोरैया प्रखंड में 352
महिलाएं शामिल हुई।
धोरैया: प्रखंड क्षेत्र में सभी लोक शिक्षा केन्द्र पर नवसाक्षर महिलाओं की महापरीक्षा संपन्न हो गयी। प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक रूपेश कुमार राजा ने बताया कि इस महापरीक्षा में 400 नवसाक्षर महिलाओं ने भाग लिया। परीक्षा का जायजा बीईओ अस्फाक आलम, केआरपी पवन कुमार सिंह, लेखा समन्वयक मिथिलेश कुमार ने केन्द्र पर पहुंच कर लिया।
रजौन 18 एलएसके केन्द्र पर 360 नवसाक्षर महिलाओं ने महापरीक्षा में भाग लिया। महापरीक्षा का जायजा साक्षर भारत मिशन के प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक अजय कुमार ने स्वयं रानीटीकर, सकहारा, धायहरणा-महगामा, सिंहनान, संझा श्यामपुर, राजावर एलएसके केन्द्रों का जायजा लिया। वही केआरपी रेखा कुमारी ने भी रजौन, बाल भारती, धौनी, केन्द्रों पर पहुॅच कर महापरीक्षा की जायजा ली है।