Move to Jagran APP

बांका में सड़ गया 16 करोड़ का धान

By Edited By: Published: Sun, 24 Aug 2014 02:18 AM (IST)Updated: Sun, 24 Aug 2014 02:18 AM (IST)
बांका में सड़ गया 16 करोड़ का धान

बिजेन्द्र कुमार राजबंधु, बांका: अनाज सड़ने पर उच्च न्यायालय की सख्ती के बाद भी नक्सल प्रभावित बांका जिले में लगभग 16 करोड़ रुपये का धान सड़ (क्षतिग्रस्त ) गया है। अब इसे राज्य खाद्य निगम (एसएफसी) ने नीलामी करने की योजना बनायी है। इसके लिए निविदा भी निकाली गयी है। इससे विभाग को चार से पांच करोड़ से अधिक की राजस्व वसूली नहीं हो सकती है। विभाग का दावा है कि गोदाम के अभाव में वित्तीय वर्ष खरीफ विपणन मौसम 2011-12 एवं 2012- 13 में लगभग एक लाख 32 हजार क्विंटल धान क्षतिग्रस्त (सड़) गया है। वहीं, संबंधित मिलरों को चावल की कुटाई के लिए धान दिया ही नहीं गया।

loksabha election banner

ज्ञात हो कि बांका प्रखंड में सबसे अधिक एवं कटोरिया प्रखंड में सबसे कम धान सड़ने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार जिले के 184 पैक्सों में 150 पैक्सों के द्वारा धान की खरीद किसानों से किए गए थे। सभी धान को संबंधित प्रखंडों के गोदामों में रखा गया था। लेकिन गोदाम में जगह नहीं होने एवं मिलरों को नहीं देने पर सभी धान क्षतिग्रस्त हो गया। आनन-फानन में विभाग ने सभी की नीलामी कर सरकारी राजस्व की भरपाई करने की योजना तय की है। इधर, एक पैक्स अध्यक्ष ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि धान कुटाई के समय कई मिलर राशि लेकर विभाग का चक्कर धान कुटाई के लिए लगाते रहते थे, लेकिन धान की हेरा-फेरी के कारण सही समय पर मिलरों को धान दिया ही नहीं गया। जानकारी यह भी मिली है कि सही ढं़ग से अगर नीलामी होनेवाले धान की खोज खबर ली जाय तो कई अधिकारी से लेकर मिलर पर गाज गिर सकती है।

प्रखंडवार नीलामी धान क्विंटल में

प्रखंड क्विं में धान वर्ष 2011-12 12-13

बांका- 4664.68 19510.13

बाराहाट 3974.58 17379.56

रजौन 451.20 2344.60

बौंसी 867.18 10315.69

अमरपुर 457.76 5134.93

धोरैया 1209.60 15651.22

कटोरिया 320 2251.65

फुल्लीडुमर 3426.60 1453.20

शंभूगंज 281.40 7822.80

चांदन 00 9884.95

बेलहर 00 13956.70

-------------------

यह गंभीर मामला है। दोषी अधिकारी के वेतन से राशि की वसूली की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित दोषी अधिकारियों के खिलाफ निलाम पत्र दायर किये जाएंगे।

श्याम रजक, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री, बिहार सरकार

------------------------

नीलामी कर क्षतिग्रस्त धान से लगभग सात से आठ करोड़ वसूली का अनुमान है। वहीं यह मामला पूर्व के अधिकारी का है।

अशोक कुमार निधि, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, बांका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.