पंजवारा के 26 मतदान केन्द्रों पर 50 फीसदी डाले गए वोट
संवाद सूत्र, पंजवारा (बांका) : थाना क्षेत्र के सभी 26 मतदान केन्द्रों पर अर्द्धसैनिक बल के जवानों व बिहार पुलिस की मौजूदगी के कारण फर्जी मतदाताओं तथा असमाजिक तत्वों की एक नहीं चली। मतदान 50 प्रतिशत के करीब रहा। उपचुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह फीका देख गया। सुबह सबेरे से अन्य चुनाव की भांति दिखने वाली लंबी कतार का अधिकांश केन्द्रों पर अभाव देखा गया है।
लाइव वोटिंग- मतदान केन्द्र संख्या 212, पंचायत भवन लखपुरा केन्द्र कुल मतदाता 1246, समय 10.05 बजे। पड़े मतों की संख्या 251।
मतदान केन्द्र संख्या 213, मध्य विद्यालय लखपुरा केन्द्र, कुल मतदाता 1187, समय-10.10 बजे। पड़े मतों की संख्या 166
मतदान केन्द्र संख्या 217, प्राथमिक विद्यालय कचमचिया केन्द्र, कुल मतदाता 965, समय 10.25 बजे, पड़े मतों की संख्या 231
मतदान केन्द्र संख्या 214, प्रोन्नत मध्य विद्यालय पचटकिया, कुल मतदाता 474, समय 11.05 बजे, पड़े मतों की संख्या 145
मतदान केन्द्र संख्या 233, प्राथमिक विद्यालय सिरादै, कुल मतदाता 1090, समय 1.15 बजे, पड़े मतों की संख्या 534
मतदान केन्द्र संख्या 224, प्रो.म.वि. नगरी जानुकित्ता, कुल मतदाता 830, समय 1.30 बजे, पड़े मतों की संख्या 408
मतदान केन्द्र संख्या 222, उच्च विद्यालय पंजवारा, कुल मतदाता 1196, समय 1.50 बजे, मतों की संख्या 465
मतदान केन्द्र संख्या 221, म.वि.पंजवारा उत्तरी भाग, कुल मतदाता 1490, समय 2.05 बजे, पड़े मतों की संख्या 480
मतदान केन्द्र संख्या 220 म.वि.पंजवारा दक्षिणी भाग, कुल मतदाता 918, समय 2.10 बजे, पड़े मतों की संख्या 390
मतदान केन्द्र संख्या 219, प्रो.म.वि. वैदाचक, कुल मतदाता 379, समय 2.50, पड़े मतों की संख्या 188