बोल बच्चन का जलवा, अनारकली पड़ रही सबपर भारी
जागरण संवाददाता, बांका : बाजारों में बोल बच्चन का जलवा कुछ अधिक ही है। खासकर युवाओं की पहली पसंद बनती जा रही है। वहीं मोदी कट कुर्ता ने भी धमाल मचा रखा है। मगर इन सब पर भारी अनारकली पड़ रही है। अनारकली सूट ने तो सबको पीछे छोड़ दिया है। जी हां रमजान के महीने में ईद की तैयारी शुरू हो गई है। बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है। लोग नए कपड़े सहित अन्य सामानों की खरीदारी करने लगे हैं। युवाओं को जहां जिंस, टी शर्ट, पेंट व कुर्ता पैजामा पसंद आ रहा है। वहीं महिलाओं व युवतियों में अनारकली व अफगानी सूट खरीदने की होड़ है। सम्राट ट्रेडर्स में सोमवार को खरीदारों की भीड़ लगी थी। खरीदारी कर रहे मु.सुदीन व मु.गजाली ने बताया कि ईद के दिन नए कपड़े पहना जाता है। इसके लिए खरीदारी तो करनी ही होगी। दुकानदार अनिल चौधरी ने बताया कि बोल बच्चन व मोदी कट कुर्ता की मांग अधिक है। वहीं महिलाओं को अफगानी व अनारकली सूट पसंद आ रही है। वहीं पटियाला सूट की भी बिक्री काफी हो रही है।
कपड़ों की कीमत
-: बोल बच्चन कुर्ता - 5,00 से एक हजार तक
-: मोदी कट कुर्ता - 15 सौ से तीन हजार तक
-: शर्ट - 700 से शुरू
-: जिंस पैंट - 900 से शुरू
-: पैंट - 800 से शुरू
-: कुर्ता पायजामा - 700 से शुरू
-: अफगानी सूट - 15 सौ से दो हजार
-: अनारकली सूट - 15 सौ से तीन हजार
-: पटियाला सूट - 15 सौ से शुरू
-: नेट फ्राक - दो हजार
-: कैफ्री - चार सौ से शुरू
-: लेगिंस - पांच सौ से शुरू
बाक्स आइटम
फलों व लच्छा सेवई की बढ़ी कीमत
बाजारों में फलों व लच्छा सेवई की कीमत में भी बढ़ोत्तरी हो गई है। इफ्तार व सेहरी के लिए उपयोग किये जाने वाले सामानों की बिक्री अधिक हो रही है। खासकर खजूर, घूघनी, अंडा पकोड़ा, काबुली चला आदि की खरीदारी अधिक हो रही है।
सामानों की कीमत
-: लच्छा सेवई - 60 रूपया किलो
-: नान - 20 से 40 रूपये पीस
-: बकर खानी - 30 से 60 रूपया पीस
-: सेब - 140 रूपया किलो
-: केला - 20 रूपया दर्जन
-: अमरूद - 40 रूपया किलो
-: खजूर - 320 रूपया किलो
-: काबुली चना - 80 रूपया किलो
-: रूह आफजा शर्बत - 150 रूपया बोतल