विषपान से महिला की मौत, हत्या का आरोप
By Edited By: Published: Fri, 18 Apr 2014 09:52 PM (IST)Updated: Fri, 18 Apr 2014 09:52 PM (IST)
संवाद सूत्र, कटोरिया, बाका : सूइया ओपी क्षेत्र के हबडीह गाव में विवाहिता भूली देवी उर्फ फूलकुमारी देवी उम्र 25 वर्ष ने विषपान कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इधर विवाहिता के मायके वालों का कहना है कि विषपान करा उसकी हत्या की गई है। जबकि ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या का मामला बता रहा है। मृतका के पिता बेचन यादव ग्राम पंजरपट्टा थाना कटोरिया द्वारा देवघर पुलिस के समक्ष फर्द बयान दिया गया है। इसमें पति पर हत्या का आरोप लगाया गया है। देवघर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उसकी सात माह का एक पुत्री भी है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें