भाजपा पंचायत अध्यक्ष की मौत पर प्राथमिकी दर्ज
संसू, धोरैया (बांका) : भाजपा पंचायत अध्यक्ष हीरा चौरसिया के संदेहास्पद मौत को लेकर कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। 31 जनवरी को कुआं से उसका शव बरामद हुआ था। मौत के बाद उनकी पत्नी आभा देवी द्वारा कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया था। गुरुवार को थानाध्यक्ष राजेश कुमार मंडल द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई। सूचक का आरोप है कि 31 जनवरी की रात्रि उनके पति हीरा को गांव के ही संजीव कुमार मंडल एवं बलनचक निवासी भोला दास घर से बुलाकर ले गए थे। लेकिन देर रात्रि सूचना मिली की उनके पति कुआं में गिर गए हैं। जब वह घटना स्थल पर पहुंची तो ग्रामीणों द्वारा कुआं से पानी निकाला जा रहा था। ताकि शव निकाला जा सके। पीड़िता द्वारा थाना को दोनो के विरूद्ध बयान दिए जाने के बावजूद यूडी केश पुलिस ने दर्ज किया था। इससे महिला को कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। प्राथमिकी दर्ज करते हुए थानाध्यक्ष ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।