'शिव करते हैं जग का कल्याण'
संवाद सहयोगी, बांका: प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय राजयोग प्रशिक्षण केन्द्र के द्वारा 78वीं शिव जयंती समारोह पंचमुखी हनुमान मंदिर में शुक्रवार को मनाया गया। मौके पर भागलपुर की राजयोगिनी अनिता ने शिवरात्री त्योहार का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि का सही अर्थ होता है अंधकार को मिटाकर प्रकाश लाने वाली रात। ईश्वर का उदाहरण ही शिव है। शिव हमेशा जगत का कल्याण करते हैं। वे हमेशा स्वच्छ हृदय में शामिल रहते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपने आप को सतकर्म में बांधने का उपदेश दिया। इस दौरान मंदिरों में शिव के जयकारे भी लगते रहे। साथ ही भक्तों ने शिव शंकर का अवलोकन कर जीवन पथ पर अग्रसर होने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बीके पंकज, हिमांशु, जयप्रकाश, नेहा, नीलम, ममता सहित दर्जनों महिला व पुरुष भक्त उपस्थित थे। इससे पहले केंद्र के सदस्यों ने दो दिन तक प्रभातफेरी निकालकर शिवरात्रि के महत्व को समझाया।