बमभोला के कलाकारों ने किया कफन का मंचन
जागरण संवाददाता, बांका : महाशिवरात्रि पर विजयनगर शिव मंदिर परिसर में दो दिवसीय नाट्य महोत्सव का समापन हो गया। शुक्रवार की रात गांव के बमभोला नाट्य कला परिषद के कलाकारों ने सामाजिक नाटक कफन का मंचन किया। जिसमें राय साहब के परिवार की प्रगतिवादी सोच के चलते बिखराव की कहानी दर्शकों को दिखायी गई। इसका निर्देशन अनंत झा तथा मंच संचालन श्यामाकांत झा ने किया। नाटक में रायसाहब की भूमिका देवेंद्र प्रसाद चौधरी, नायक महेंद्र की भूमिका मनमोहन ठाकुर ने निभाई। नाटक में महेश मिश्रा, श्यामल किशोर, सीताराम ठाकुर, तूफान, बिट्टू झा, अंबिका झा, राजेश भारती, उदयकांत झा, श्रवण कुमार आदि ने भूमिका निभाई। ठंड भरी रात के बावजूद बड़ी संख्या में दर्शकों ने देर रात तक नृत्य व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नाटक का आनंद लिया। आयोजन को सफल बनाने में कांति प्रसाद झा, हीराहाल मिश्र, विनोद नारायण सिंह, विनोद साह, अर्जुन साह, अजय राउत आदि ने सहयोग किया।