लौह व मिट्टी संग्रह के लिए भाजपा की बैठक
जेएनएन, रजौन (बांका) : स्टेच्यू आफ यूनिटी भारत के सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा बनाने के लिए लौह व मिट्टी संग्रह के लिए मंडल भाजपा की बैठक बुधवार को कुटिया परिसर में मंडल अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव की अध्यक्षता में हुई। मौके पर भाजपा प्रदेश सहकारिता नेता सह लौह संग्रह प्रभारी विजय प्रसाद साह ने कहा कि इस अभियान को पूरा करने के लिए घर घर जाना होगा। इसके लिए पंचायत अध्यक्षों को प्रत्येक गांव के किसानों के बीच लौह पुरूष के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए लौह संग्रह तथा गांव स्थित धार्मिक स्थल का मिट्टी संग्रह करने को कहा गया। मंडल भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लौह व मिट्टी पंचायत अध्यक्षों को 31 जनवरी तक प्रखंड कार्यालय में जमा करना है। उन्होंने सभी पंचायत अध्यक्षों को लौह व मिट्टी संग्रह के लिए कीट सौपा गया। मौके पर मंडल महामंत्री ओंकार भारती, प्रभाष केशरी, पूर्व जिप श्रीकांत रजक, मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास चौधरी, नरेश पासवान, कामेश्वर मंडल, किसान सेल अध्यक्ष रामेश्वर साह, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह, प्रदीप चौधरी, राजकिशोर तांती, रामरूप पंडित, वरिष्ठ नारायण सिंह, बसंतलाल रजक, मुखिया कबिता देवी, अशोक रजक, सुबोध कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर