खपड़ा में नवविवाहिता से फिर मारपीट
संसू,शंभूगंज,बांका : थाना क्षेत्र के खपड़ा गांव में शुक्रवार को प्रेम विवाह के सुलझाए गए मामले पर फिर विवाद गहरा गया है। लड़की के साथ उसके ससुर और जेठ ने मारपीट की है, जिसमें वह जख्मी हो गई है। उसके शरीर पर कई जगह मारपीट के जख्म का निशान है। इस पर लड़की अपने पति व मायके के लोगों के साथ थाना पहुंच कर इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। जिसमें लड़की ने अपने ससुर प्रदीप साह, जेठ बबलू साह, जेठानी ममता देवी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार प्रदीप साह के पुत्र सूरज साह ने अपने भाई की साली से प्रेम विवाह कर लिया है। शुक्रवार को वह पहुंच था, जिस पर परिजनों ने दोनों के साथ मारपीट की। लेकिन मामला थाना पहुंचने पर पुलिस ने समझा बुझाकर दोनों पक्ष में मेल करा दिया था। मगर शुक्रवार रात घर लौटने पर नवविवाहिता के साथ उसके सुसर व जेठ ने फिर मारपीट की। पुलिस ने कहा कि दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर