गिर गई शंभूगंज उप प्रमुख की कुर्सी
संवाद सूत्र, शंभूगंज, बांका : आखिरकार शंभूगंज उप प्रमुख अलिया बेगम की कुर्सी गिर गई। उनके खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव में चर्चा के लिए शनिवार को प्रमुख नीतू सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। मौके पर सदस्यों से मतदान कराया गया। जिसमें अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 14 मत पड़ा। सभी मत प्रमुख समर्थक खेमा का बताया जाता है। अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ केवल एक मत पड़ा। इस प्रकार सदन ने अविश्वास प्रस्ताव को पारित कर दिया। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला से अधिकारियों की टीम आई थी। डीआरडीए निदेशक एनईपी रघुनंदन झा, वरीय उप समाहत्र्ता ललित कुमार सिंह आदि की मौजूदगी में प्रक्रिया पूरी की गई। उप प्रमुख का पद खाली होने के बाद वहां नए उप प्रमुख का चुनाव पटना से तिथि निर्धारित होने के बाद होगा। इसके लिए प्रमुख खेमा से उम्मीदवार तय किया जा चुका है। मालूम हो कि उप प्रमुख अलिया बेगम ने ही प्रमुख नीतू सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन किया था। इसके बाद भी नीतू सिंह प्रमुख पद बचाने में कामयाब रह गई। लेकिन, उप प्रमुख अलिया बेगम पर इसका दांव उल्टा पड़ गया और वह अपनी कुर्सी गंवा बैठी। बहरहाल, अब प्रखंड में नए उप प्रमुख को लेकर राजनीतिक समीकरण साधने की कवायद तेज हो गई है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर