छात्र-आचार्य मिलन समारोह आयोजित
संवाद सहयोगी, बांका: पूर्ववर्ती छात्र-आचार्य मिलन समारोह शुक्रवार को जगतपुर स्थित चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ शिशु शिक्षा प्रबंध समिति सचिव डॉ. प्रेमनाथ पांडे, भूमिदाता नारायण साह व प्रधानाचार्य अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर डॉ. पांडे ने कहा कि शिक्षा वही सार्थक है, जो समस्याओं का समाधान ढूंढ ले। आज शिक्षा का परिदृश्य बदलता जा रहा है। प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्रों के उजज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके साथ बिताए खट्टे-मिठे पलों को बताया। वहीं पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने अपने भविष्य की योजना व लक्ष्य की जानकारी दी। साथ ही विद्यालय द्वारा दी गई अच्छे संस्कार की बात की। इस अवसर पर जिला प्रचारक निगम जी, विनय कुमार सिंह, सिद्धनाथ सिंह, प्रदीप कुमार, अंजनी कुमार झा, मनमोहन पाठक, संजना सिन्हा, अर्चना राजहंस, लूसी झा, मुकेश कुमार, चंदन कुमार चौधरी, गौतम पाठक, मणिकांत मंडल सहित अन्य उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर