मनोज बने कटोरिया प्रखंड भाजपा अध्यक्ष
निज प्रतिनिधि, कटोरिया,(बांका): कांवरिया धर्मशाला में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें विधायक सोनेलाल हेम्ब्रम व प्रदेश क्रीड़ा मंच के महामंत्री मनोज यादव ने भी शिरकत किया। बैठक में सर्वसम्मति से रिक्त पड़े कटोरिया मंडल अध्यक्ष पद पर मनोज मठपति का मनोनयन किया गया। बाद में आगामी 27 अक्टूबर को पटना के गांधी मैदान में आहूत हुंकार रैली को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं से अभी से जुट जाने की अपील की गई। यह भी बताया गया कि जिला में आगामी 30 अगस्त को भाजयुमो की बैठक होगी, जिसमें युवा जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही दो सितंबर को कटोरिया में भाजपा की एक बैठक होगी, जिसमें संगठन मजबूती पर चर्चा होगी। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने गत नौ साल में देश को कंगाल बना दिया है। अब सोना गिरवी रखा जा रहा है। इस मौके पर जिला महामंत्री जयशंकर चौधरी, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अरविंद पांडेय, उपाध्यक्ष आशीष चौधरी, कार्यकर्ता अमित कुमार साह, जैनूल अंसारी, करीम अंसारी, सज्जाद अंसारी, रवि सिंह, पांडव शर्मा, कार्तिक दास आदि मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर