खाद्य सुरक्षा बिल से होगा फायदा
निप्र, अमरपुर (बांका) : प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड कार्य समिति, बूथ अध्यक्ष एवं प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर साह ने किया। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कार्यकर्ताओं को केन्द्र प्रायोजित योजना एवं खाद्य सुरक्षा बिल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मंच का संचालन जिला महासचिव जयप्रकाश मोदी ने किया। इस अवसर पर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध नारायण झा, प्रवीर कुमार, आनंद सिंह, आशुतोष सिंह, राकेश सिंह, विनय कापरी, लक्ष्मण सिंह, नारायण सिंह, अजय सिंह, रेखा सोरेन, मनीष घोष, सच्चिदानंद साह, दामोदर राणा, शिव मोहन गाय, मु. ऐनूल, उमेश सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं प्रखंड अध्यक्ष नंद किशोर साह ने बताया कि 20 अगस्त को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर